लौंग के पानी से दूर करें साँसों की दुर्गंध

सांसो से दुर्गंध आने के कारण लोगों के सामने हमें शर्मिंदा भी होना पड़ता है. सुबह ब्रश करने के बाद भी कई बार  हमारी सांसों से दुर्गंध आती रहती है. लोग अपनी सांसो से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए बहुत सारे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फायदा सिर्फ कुछ ही लोगो को होता है इसलिए  हम आपके  लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आये हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी  सांसों की दुर्गंध दूर हो सकती  हैं.

1 - सांसों की बदबू को दूर करने के लिए सौंफ का इस्तेमाल फायदेमंद होता है. एक छोटा चम्मच सौंफ मुंह में डालकर धीरे धीरे चबाएं. आप चाहें तो सौंफ की जगह इलायची का सेवन भी कर सकते हैं.

2 - हरे धनिया में भरपूर मात्रा में क्लोरोफिल मौजूद होता है जो सांसो से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है. सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए हरे धनिए की पत्तियों को सिरके में डालकर छोड़ दें. बाद में इन पत्तियों को थोड़ी देर तक चबाएं. ऐसा करने से आपकी सांसों की दुर्गंध दूर हो जाएगी.

3 - अगर आप सांसों की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लौंग का इस्तेमाल करें. दो कप पानी में दो तीन लौंग डालकर अच्छे से उबाल लें. अब इसे ठंडा करके दिन में तीन चार बार कुल्ला करें. ऐसा करने से आपको सांसों की बदबू से छुटकारा मिलेगा.

0 comments: