नारियल कई गुणों से भरपूर होता है नारियल मनुष्य जीवन में बहुत उपयोगी है और इसकी अधिकतर चीजों को इस्तेमाल किया जाता है, हम नारियल का पानी पीते है, नारियल खाते है, नारियल का तेल इस्तेमाल करते है, इसमें बहुत अधिक पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के बहुत उपयोगी होते है!
नारियल तेल का नियमित इस्तेमाल आपको खूबसूरत बना सकता है आईये जानते है किस प्रकार नारियल तेल के इस्तेमाल से निखारें अपना चेहरा और दिखे जवाँ! नारियल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है यह हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और साथ ही साथ त्वचा को प्रदुषण से भी बचाता है, प्रतिदिन नारियल तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा निखरी रहती है
चेहरे पर चमक लाने के लिए नारियल तेल में थोड़ी से शक्कर मिलकर चेहरे की धीरे धीरे मालिश करें, आपका चेहरा एकदम चमक उठेगा ! मेकउप निकलने के लिए भी आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है थोड़ी सी रुई में नारियल लेकर चेहरे पर लगाए इससे आपका मेकउप भी निकल जायेगा साथ ही साथ ये आपके चेहरे की साड़ी गन्दगी भी साफ़ कर देगा !
जब आप बाहर जाने के लिए तैयार हों तब आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को प्राइमर के तौर पर लगाएं। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें अपने चेहरे पर थपका कर पूरे चेहरे पर फैला लें। यह फाउंडेशन के लिए बेस का काम करेगा और साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करेगा। आप इसे चिक बोन पर थोड़ा ज्यादा लगा सकतीं हैं जिससे यह हाईलाइट हो जाए।

0 comments: