डैंड्रफ की परेशानी होना आजकल आम बात हो चुकी है। और हर 10 में से 8 आदमी इस समस्या से ग्रस्त है! यदि आप भी ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं। जानते है ऐसे ही कुछ आसान नुस्खे जो बालों में डैंड्रफ से मुक्ति दिला सकते हैं।
1. डैंड्रफ से जल्द राहत पाने के लिए एक चम्मच मुलतानी मिट्टी में टमाटर का पेस्ट मिलाएं और इस पेस्ट को बालों में लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद सिर धो लें।
2 . अरहर की दाल को रातभर पानी में भिगाएं। सुबह इसें पीस कर बालों की जड़ों में लगाएं आधे घंटे तक लगाए। इसके बाद सिर धो लें।
3 . खट्टे दही में जरा सा पानी मिलाकर बालों में 30 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद सिर धोएं। डैंड्रफ से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही साथ बाल भी मुलायम हो जायेंगे!
4. बाल मुलायम होने के साथ शाइनी बनाने के लिए पाँच नीबू काटकर लगभग 1 लीटर पानी में उबालें। और फिर पानी को ठंडा करके इससे बाल धोएं। डैंड्रफ जल्द खत्म होगा।
5. बालों की मजबूती के लिए एलोवेरा का रस निकालें और उससें बालों की मसाज करें। इसके एक घंटे बाद ठंडे पानी से बाल धो लें।
6. मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोएं तथा सुबह इसका पेस्ट बनाकर 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें।
7. नीबू के रस में सरसों के तेल मिलाकर बालों में लगाएं और मालिश करें। एक दिन छोड़ कर ऐसा एक महीने तक करें।
8. गुलाब जल में ग्लीसरिन मिलाकर एक बोतल में भरकर रख लें। इसें रोज नहाने के बाद बालों की जड़ों में लगायें।
9. नारियल के तेल में कपूर मिलाकर रख लें। नहाने से आधे घंटे पहले इससे बालों की मसाज करें।

0 comments: