ग्लिसरीन बनाये आपकी त्वचा को कोमल और मुलायम

बारिश के दिनों में मौसम में नमी के कारण और घर के काम करते समय पानी के समपर्क में आने के कारण  त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है ! आप आपकी त्वचा के निखार को बरकरार रखने के लिए केमिकल वाली क्रीम का इस्तेमाल करती है, लेकिन क्या आप जानते है की यही क्रीम्स हमारी त्वचा को बहुत हानि पहुँचाती है 
त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने के लिए ग्लिसरीन क्रीम का उपयोग करें, ग्लिसरीन क्रीम आप घर में बना सकते है, क्रीम बनाने के लिए आप एक बर्तन में एक छोटा चम्मच बादाम तेल (अलमॉन्ड आयल), एक छोटा चम्मच नारियल तेल (कोकोनट आयल) डालकर १० मिनट तक गर्म करें.  और फिर ठंडा होने तक उसे छोड़ दे, जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और दो चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिलाएं. आपकी ग्लिसरीन क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी .
ग्लिसरीन क्रीम को हाथों में, चेहरे पर, पैरो पर, लगा सकते है इसको लगाने से आपकी त्वचा को कोई हानि नहीं होती है. क्यूंकि यह केमिकल रहित होती है जिससे आप की त्वचा नरम और मुलायम हो जाती है. 

0 comments: