कब्ज और एसिडिटी से है परेशान तो इमली से करें उसका उपचार !

इमली एक ऐसा फल है जिसका नाम लेते ही हर किसी के मुँह में पानी आ ही जाता है इमली खाने में जितनी चटकदार होती है उसे उतने ही औषधीय गुण  भी पाए जाते है, इमली खाने से वजन तो कम होता ही है साथ ही साथ ये हमारे शरीर के लिए भी बहुत लाभकारी होती है !
इमली में कई प्रकार के साइट्रिक एसिड होते है,  जो हमारे शरीर में फैट को बढ़ने नहीं देते! इमली हमारी भूख को भी कंट्रोल करती है जिस से हम अत्यधिक भोजन नहीं कर पाते है इस कारन हमारे शरीर में ज्यादा फैट जमा नहीं हो पाता है, 

इमली के रस के नियमित सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है! अगर आपके गले में दर्द रहता  इमली का सेवन करना चाहिए, इससे गले का दर्द दूर हो जाता है !
इमली में अधिक मात्रा में विटामिन C  पाया जाता है, इसके सेवन से हमारे शरीर में विटामिन C की कमी दूर होती है ! सर्दी जुकाम हो जाने पर काली मिर्च के पाउडर में इमली का रस मिलाकर पीने से रहत मिलती है ! 

मामूली जलने के घाव में भी इमली का इस्तेमाल बहुत लाभकारी होता है इमली की पत्तियों को पानी में उबाल कर पीस के रस निकले और उसमे तिल का तेल मिलकर एक कपडे से छान ले और फिर इसको जले हुए स्थान पर लगाएं, तुरंत लाभ होगा !  

0 comments: