बारिश का मौसम बड़ा ही सुहाना होता है, मई और जून की चिलचिलाती गर्मी से रहत पाने क लिए सभी को बारिश का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है | लेकिन बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है उतनी ही बीमारयों का दौर भी लाता है इसलिए जितना अच्छा हो सके बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना चाहिए। मौसम के बदलने के साथ-साथ शरीर को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।
बारिश के मौसम में वायरस और एलर्जी सबसे ज्यादा फैलती है। कभी तेज धूप, बरसात और कभी उमस होने की वजह से हमारे शरीर को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।
आंखों और त्वचा को सुरक्षित करने के कुछ उपाय इस प्रकार है:- बरसात होने पर आंखों और शरीर की सफाई की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। तेज धूप में अगर आपको बाहर जाना पड़े तो चश्में का प्रयोग जरूर करें। आंखो को बार बार धोते रहे। बाहर से जब भी घर में प्रवेश करे आंखों को अच्छी तरह धोते रहे। अगर बारिश में आप भीग कर घर वापिस आए है तो घर आते ही तुरंत अपने कपड़े बदल लें। अगर धूप से आप की आंखों में इनफेक्शन हो जाएं तो तुरंत दवाई लेनी चाहिए।
दूसरों के कपड़े और तौलिया कभी भी उपयोग न करें इससे भी इनफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। चेहरे की त्वचा का विशेष रूप से ध्यान रखें ,उसको रूखा न होने दें,किसी अच्छे मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। अपने हाथों की सफाई का भी ध्यान रखें। कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोए।
अगर आप मानसून में हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इससे सेहत ठीक रहती हैं। जैसे लौकी,करेले,तोरिया,कद्दू जैसी सब्जियां जरूर शामिल कीजिए। इनमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की पाचन प्रक्रिया को ठीक ढंग से चलाने का कार्य करते हैं।
0 comments: