पपीते के पत्ते अनेको औषिधीय गुणों से भरपूर होते है, पपीते के पत्ते खाने में कड़वे होते है लेकिन इनमे कमाल के गुण पाए जाते है पपीते के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई और इसके साथ-साथ कैल्शियम की मात्रा भी होती है इसमें.
वह लोग जो अपनी सेहत के प्रति जागृत हैं वह पपीते के पत्तों का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसके इस्तेमाल से घातक रोग जैसे कैंसर दिल की बीमारी डेंगू, ब्लड शुगर तथा आंतों में बसे परजीवियों को नष्ट करने में सफलता मिलती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. पपीते की ताज़ी और छोटी पत्तियां शरीर से डेंगू के विषैले जहर को निकालने में मदद करते हैं, पपीते के ताजे पत्तों को पीसकर उसके रस को रोगी को पिलाने से प्लेटलेट्स बढ़ने शुरू हो जाते हैं.
आइए जानते पपीते के पत्तों को आप किन-किन लोगों में इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी सेवन विधि क्या होगी.
इसमें कैंसररोधी के गुण होते हैं जो कि इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, जिगर और फेफड़ों के कैंसर को होने से रोकते हैं.
इसके अलावा पपीते के पत्ते बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं
इसके अलावा यह इम्युनिटी को बढ़ाता है, इन पत्तों में सर्दी और जुकाम जैसे रोगों से लड़ने की शक्ति होती है.
यह मलेरिया से लड़ने में प्रभावकारी है, यह मलेरिया के लक्षणों को बढ़ने से रोकता है.
डेंगू में यह रामबाण की तरह कार्य करता है, डेंगू से लड़ने के लिए पपीते के पत्ते में काफी लाभकारी होती हैं.
इसके अलावा यह महामारी के दर्द से छुटकारा दिलाता है. दर्द को दूर करने के लिए एक काढ़ा बनाइए जिसमें एक पपीते के पत्ते को इमली नमक एक गिलास पानी के साथ मिक्स कीजिए और उबलने के लिए रख दीजिए जब कांटा बनकर बनकर ठंडा हो जाए तब इसे पी लीजिए इससे आपको आराम मिलेगा.
अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो सुख पपीते की पत्तियां लेकर उसे थोड़े से पानी के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सुखा लें फिर से पानी से धो लें इससे आपके चेहरे के मुहासे हट जाएंगे.
अगर आप पपीते के पत्ते की चाय पिएंगे तो आपके पेट से खोई हुई भूख भी दोबारा वापस आ जाएगी यानी कि आपका पाचन तंत्र तंदुरुस्त हो जाएगा और आपको भूख लगने लगेगी.

0 comments: