मुनक्का (बड़ी दाख) के औषधीय उपयोग, जानिए यहाँ !

मुनक्का (बड़ी दाख) के औषधीय उपयोग इस प्रकार हैं -

1. शाम को सोते समय लगभग 10 या 12 मुनक्का को धोकर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर मुनक्का के बीजों को निकालकर इन मुनक्कों को अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून बढ़ता है।
2.इसके अलावा मुनक्का खाने से खून साफ होता है|
3.मुनक्का खाने से नाक से बहने वाला खून भी बंद हो जाता है।
4. मुनक्का का सेवन 2 से 4 हफ्ते तक करना चाहिए।
5. 250 ग्राम दूध में 10 मुनक्का उबालें फिर दूध में एक चम्मच घी व खांड मिलाकर सुबह पीएं। इससे वीर्य के विकार  दूर होते हैं।
6. इसके उपयोग से हृदय, आंतों और खून के विकार दूर हो जाते हैं।
7. यह एक कब्जनाशक औषधी है।
8 . यह ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। मुनक्का एक स्वास्थ्य संबंधी टॉनिक का काम करती है और उच्च ऊर्जा की खुराक के रूप में उपयोग की जाती है। किशमिश को ड्राई फ्रूट का राजा कहा जाता है। किशमिश को उसके पोषण तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के कारण "हीरा" माना जाता है।

0 comments: